ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 16, 2024

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

                  

                          फोटो सांकेतिक 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़ाव गांव के सामने रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को सायं काल लगभग 7 बजे गेट संख्या 6 सी /सी पर विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से जयप्रकाश उर्फ महेश पटेल 26 वर्ष तथा चोलापुर थाना क्षेत्र के चमरहा अल्लोपुर गांव निवासी शिवम पटेल उम्र 17 वर्ष दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक रेलवे लाइन पार कर रहे थे उसी समय  इलाहाबाद की तरफ से बनारस की ओर जा रही विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जयप्रकाश उर्फ महेश पटेल मजदूरी का काम करता था। उसके पिता रमेश उर्फ कल्लू,मां सुशीला देवी,पत्नी तारा देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।दूसरा मृतक शिवम पटेल के पिता दयाशंकर पटेल, माता संजू देवी सहित परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।मृतक करौदी से आईटीआई का छात्र था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे आरपीएफ के साथ पहुंचे रोहनिया पुलिस ने उक्त दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad