प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राहुल गांधी को ट्रांसपोर्ट नगर के प्रभावित किसानों ने ईमेल के माध्यम से भेजा पत्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 16, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राहुल गांधी को ट्रांसपोर्ट नगर के प्रभावित किसानों ने ईमेल के माध्यम से भेजा पत्र

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।मोहन सराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को कनेरी मोहन सराय स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर पहुंच कर रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल को अपने जमीन के वैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु मुख्यमंत्री के नाम पत्रक दिया।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को वाराणसी आगमन के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के प्रभावित किसानों से वैधानिक वार्ता करने हेतु ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा।इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाल बिहारी पटेल, पूर्व प्रधान अमलेश पटेल, प्रधान मनोज कुमार वर्मा, विजय नारायण वर्मा ,उदय प्रताप पटेल, हृदय नारायण उपाध्याय प्रेम शाह,कृष्णावती देवी,किसान शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad