अखिलेश यादव और इनकी मुलाकात ने बढ़ाई सियासी गर्मी! - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 22, 2024

अखिलेश यादव और इनकी मुलाकात ने बढ़ाई सियासी गर्मी!

लखनऊ उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन फाइनल होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी की मुलाकात से सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर भी उन्होंने शेयर की है। इस तस्वीर में वह सपा के संस्थापक और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की तस्वीर के साथ नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव और ललितेश पति त्रिपाठी की मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में टीएमसी भी इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है! सपा टीएमसी को भी सीट दे सकती है!



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad