पति-पत्नी को गोलियों से भूना,फैली सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 22, 2024

पति-पत्नी को गोलियों से भूना,फैली सनसनी

झारखंड रांची बुधवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने पति-पत्नी को गोली मार दी। यह घटना जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित जनक नगर की बताई जा रही है। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। आनन फानन में पुलिस ने दंपति को पास के अस्पताल में भेजा जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिरसा उरांव घटना के कुछ देर पहले घर लौटा था और पत्नी सोनी मुंडा घर के बाहर खाना बना रही थी। इसी दौरान दो अपराधी बगल के खेत के रास्ते मौके पर पहुंचे और दोनों को गोली मार दी। यह घटना क्यों हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है।अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की और खेत के रास्ते फरार हो गए। मृतक बिरसा उरांव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad