स्मार्टफोन पाकर प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का खिला चेहरा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 14, 2024

स्मार्टफोन पाकर प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का खिला चेहरा

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के बैरवन में गुरुवार को भास्कर फाउंडेशन के सहयोग से महिला स्वरोजगार समिति के प्रांगण में महिला मोर्चा के जिला महामंत्री रेखा सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के कौशल प्रशिक्षण केन्द्र पर ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने संयुक्त रूप से स्मार्टफोन वितरण किया। जिसके दौरान स्मार्टफोन मिलने के बाद ब्यूटी पार्लर की प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का चेहरा खिल उठा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने महिला स्वरोजगार समिति के द्वारा लगाए गए आटा चक्की, तेल निकालने की मशीन कोल्हू का अवलोकन किया और  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संस्था की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर जिला कृषि अधिकारी रोहित सिंह, सहायक विकास अधिकारी ललित पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, सुधीर वर्मा, राजू रेखा चौहान, रामचंद्र बृजेश ,अनिल कुमार, विनोद कुमार,बाला देवी, रेखा देवी ,कामराज ,प्रमोद कुमार प्रकाश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad