गायत्री परिवार की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 15, 2024

गायत्री परिवार की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

तीन दिवसीय श्री पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।मोहनसराय चौराहा गंगापुर रोड पर गायत्री शक्तिपीठ नगवा के तत्वाधान में शुक्रवार को गायत्री परिवार शाखा मोहन सराय द्वारा तीन दिवसीय श्री पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। जिसके दौरान शुक्रवार को सुबह 10 बजे गायत्री परिवार की महिलाओं द्वारा भब्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा मोहन सराय चौराहे से शुरू होकर  बैरवन होते हुए गांव का भ्रमण करते हुए डीह बाबा तथा मां दुर्गा मंदिर से होते हुए मां गायत्री की जयकारा नारा लगाते हुए ढोल नगाड़ा व घुड़सवारों के साथ लंबे कतार में महिलाओं ने अपने सर पर कलश लेकर भ्रमण करते हुए मोहनसराय चौराहा  गंगापुर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुआ। उसके बाद शाम को आयोजित संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा में हरिद्वार से आयी टोली के साथ अनिल सिंह ने मां गायत्री की महिमा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। प्रसाद के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad