अबीर गुलाल के साथ नाचते गाते धूमधाम से हुआ मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 14, 2024

अबीर गुलाल के साथ नाचते गाते धूमधाम से हुआ मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के भीमचंडी त्रिमुहानी पर ग्राम प्रधान एवं समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता की देखरेख में सोमवार को जय मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही  धूमधाम से किया गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान विजय गुप्ता तथा उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता की देखरेख में आरती पूजन के पश्चात डीजे पर देवी गीतों पर समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीण श्रद्धालुओं ने मां का जयकारा लगाते हुए अबीर गुलाल के साथ नाचते गाते हुए गांव का भ्रमण कर माता रानी का प्रसाद बांटते हुए पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव भीमचंडी स्थित गंधर्व सागर तालाब में विसर्जन किया। जिसके दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजा तालाब पुलिस तैनात रही। विसर्जन के दौरान मुख्य रूप से संरक्षक बालमुकुंद गुप्त, विकास गुप्ता, सिभांत मोदनवाल, दीपक गुप्ता, विशोक गुप्ता ,अभय गुप्ता, रमेश गुप्ता ,चंदन गुप्ता, मनोज गुप्ता, पप्पू गुप्ता ,मनीष गुप्ता इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad