अखिलेश यादव ने कहा... तो ये उसकी महाभूल होगी! - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 14, 2024

अखिलेश यादव ने कहा... तो ये उसकी महाभूल होगी!

                  

                           फाइल फोटो 

लखनऊ प्रयागराज में यूपीपीएससी के अभ्यर्थियों का विरोध लगातार जारी है। रिपोर्ट के अनुसार इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अगर यह सरकार सोचती है कि वह अपने ताकत से आंदोलन को दबा देगी तो यह उसकी महाभूल होगी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा की अहंकारी सरकार अगर यह सोच रही है कि वह इलाहाबाद में यूपीपीएससी के सामने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को हटाकर युवाओं के अपने हक के लिए लड़े जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को खत्म कर देगी तो यह उसकी महाभूल है। उन्होंने आगे लिखा कि आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं और अभी तक वो ताकत दुनिया में नहीं बनी जो मन को हिरासत में ले सके। इसके साथ ही उन्होंने 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे!' का नारा भी दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad