बीडीओ ने बैठक के दौरान सचिव व सहायकों को किसान फार्मर आईडी बनाने का दिया निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 28, 2024

बीडीओ ने बैठक के दौरान सचिव व सहायकों को किसान फार्मर आईडी बनाने का दिया निर्देश

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने फार्मर रजिस्ट्री को लेकर सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं सहायकों के साथ एक आवश्यक बैठक किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गांव में निवास करने वाले प्रत्येक किसान जिनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है उन सभी किसानों का एक फार्मर रजिस्ट्री बनाने हेतु अनिवार्य रूप से निर्देशित किया। और कहा कि कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के सहयोग से आप अपने पंचायत भवन पर बैठकर किसानों की फार्मर आईडी बनाएं। बैठक में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव, सहायक विकास अधिकारी कृषि अश्वनी सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रवीण कुमार सिंह सहित सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं सहायक गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad