राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला हिंसा पर सेमिनार का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 9, 2024

राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला हिंसा पर सेमिनार का आयोजन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।राजकीय महिला महाविद्यालय, डीएलडब्ल्यू में महिला हिंसा पर एक विचारोत्तेजक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बृज किशोर ने किया। इस अवसर पर महिला हिंसा, इसके प्रकार, और निवारण के विभिन्न पहलुओं पर वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की।मुख्य वक्ता शर्मिला ने महिला हिंसा के विभिन्न प्रकार जैसे घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, आर्थिक शोषण और सामाजिक भेदभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रमोद पटेल ने महिला हिंसा के निवारण के उपाय और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 181 और 112) पर चर्चा की, जो आपात स्थितियों में महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध हैं।कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. रचना ने "स्त्रियां नाकार दी जाती हैं" शीर्षक से अपनी स्वलिखित कविता प्रस्तुत की जो महिलाओं की वास्तविकता और संघर्ष को दर्शाती है। कार्यक्रम का संचालन भी डॉ. रचना जी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद पटेल ने किया।सेमिनार में छात्राओं को महिला हिंसा की गंभीरता और इसके निवारण के प्रति प्रेरित किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad