हौसला बुलंद चोरों से दहशत,पम्प सेट और बैटरी पर किए हाथ साफ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 28, 2024

हौसला बुलंद चोरों से दहशत,पम्प सेट और बैटरी पर किए हाथ साफ

चकिया चंदौली चोरों की सक्रियता ने लोगों को दहशत में ला दिया है। ताजा मामला कोतवाली चकिया से सटे लालपुर छांगुरपुर गांव का है जहां खेत की सिंचाई के लिए चंद्रावती नाले पर रखा गया मुख्तार नामक किसान का पंपसेट चोरों ने बीती रात चुरा लिया। पीड़ित को इसकी जानकारी सुबह तब हुई जब वह खेत पर गया। इंजन नदारत देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि बाद में चौकी इंचार्ज भी मौके पर आए और जांच पड़ताल कर वापस चले गए। ऐसे ही दो मामले सैदूपुर चौकी क्षेत्र के कौड़िहार गांव के सामने आये हैं, जहां सेवानिवृत्ति लेखपाल बेचई सिंह यादव तथा विनोद यादव के ट्रैक्टर की बैटरी विगत दिनों चोरों ने चुरा लिया।दोनों मामलों में अभी तक चोरों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। इन घटनाओं के बाद संबंधित गांवों और आस-पास के गांवों में चोरों को लेकर दहशत बनी हुई है। चोरी की घटनाएं पुलिस की सक्रियता पर प्रश्न चिन्ह खड़ी कर रही हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad