कड़ाके की ठंड से राहत पाने हेतु जरूरतमंदों को कंबल वितरण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 6, 2025

कड़ाके की ठंड से राहत पाने हेतु जरूरतमंदों को कंबल वितरण

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।शीतलहर व कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं प्रदेश सचिव अपना दल एस  डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल आराजी लाइन विकासखंड मुख्यालय पर सोमवार को दिव्यांग महिलाओं को कंबल वितरण किया तथा इसके साथ-साथ ग्राम पंचायत पनियरा में वृद्ध, गरीब असहाय  जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया।कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। कंबल वितरण के समय मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव, डीसी एनआरएलएम पवन सिंह, संदीप, महेंद्र कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad