पूर्व ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 24, 2025

पूर्व ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मथुरा यूपी गोविंद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 11 बजे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता हेमेंद्र गर्ग को गोली मार दी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट के अनुसार सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में बताया गया कि हेमेंद्र गर्ग पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।जानकारी मिलने के बाद एसपी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस के मुताबिक वह किसी काम से जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में मसानी तेरे के पास मोक्ष धाम के निकट दो बाइक पर सवार बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad