बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी स्वामी परम ज्ञानानंद महाराज की जयंती - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 8, 2025

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी स्वामी परम ज्ञानानंद महाराज की जयंती

                          

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।स्वामी परम ज्ञानानंद जी महाराज की जन्म जयंती अखरी स्थित परम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित हाईवे अस्पताल के कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल में श्रद्धालु भक्तजनों और स्वास्थ्य लाभ करने वाले रोगियों के बीच आयोजित हुई। इस दौरान ख्यातिप्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर अनिल राय ने कहा कि स्वामी परम ज्ञानानंद जी महाराज समाज के परम हितैषी थे। संत मानव समाज के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। उन्होंने ज्ञानानंद जी महाराज और उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।प्रोफेसर अनिल कुमार राय ने कहा कि आध्यात्म और विज्ञान का समन्वय बहुत आवश्यक है। दोनों के समन्वय से ही मानवता प्रेम दया करुणा में बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विज्ञान में संवेदना और मनुष्य के लिए परोपकार की भावना होनी चाहिए। वरना विज्ञान अभिशाप हो जाती है और मानवता को हानि पहुंचती है।उन्होंने अपने मिशन के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि रोगियों की सेवा करना और उन्हें आरोग्य प्रदान करना उनके जीवन का लक्ष्य है। वर्तमान बदलते परिवेश में उन्होंने युवाओं को संयमित दिनचर्या, खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दिए जाने की बात कही।इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उपस्थित लोगों ने ज्ञानानंद जी महाराज के चित्र पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया। भक्तजनों को प्रसाद भी वितरित किया गया। आयोजन के दौरान अमित कुमार,सत्येंद्र, धनंजय, बिनू,राधा सिंह,अंश आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad