विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पशुओं हेतु किया चारा वितरण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 6, 2025

विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पशुओं हेतु किया चारा वितरण

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बुधवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा नियैसीपुर ,तोहफापुर,गांगपुर, जगदेवपुर आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर समस्त गाव वासियों को पशुओं के लिए चारा भूसा वितरित कराने का कार्य किया। लोगों को आस्वस्थ किया कि आप लोगों को और किसी प्रकार की समस्या हो तो हमारे मोबाइल नंबर पर डायरेक्ट संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं हम उसका तत्काल निवारण करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान साथ में राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अजीत पटेल ,क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल , जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, जिला सचिव ओम प्रकाश सिंह,जिला महासचिव श्याम बली पटेल, जिला महासचिव विनोद पटेल, ग्राम प्रधान सत्य राम सहित क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad