जल टैक्स का मामला:उपजिलाधिकारी और जन संघर्ष समिति के बीच हुई वार्ता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 18, 2025

जल टैक्स का मामला:उपजिलाधिकारी और जन संघर्ष समिति के बीच हुई वार्ता

चकिया चंदौली नगर में नगर पंचायत के जल टैक्स की नोटिस को लेकर जन संघर्ष समिति ने एक बार पुनः विरोध दर्ज कराया है और नगर पंचायत के प्रशासक उप जिलाधिकारी चकिया के बुलावे पर बुधवार की दोपहर तहसील सभागार में मजबूती से अपना पक्ष रखा। बता दें कि विगत महीने पहले बगैर नल कनेक्शन लिए व्यक्तियों को भी नगर पंचायत टैक्स वसूली की नोटिस जारी कर दिया था और साथ ही अन्य करों में भी बेतहाशा वृद्धि सामने आई थी। जब इसकी जानकारी नगर पंचायत के निवासियों को हुई तो लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए जन संघर्ष समिति आगे आई और लगातार 2 महीने तक गांधी पार्क में इसके विरोध में धरना दिया गया। दो महीने के बाद नगर पंचायत अपने कर्मचारियों को धरना स्थल पर भेंजकर जन संघर्ष समिति को एक आश्वासन पत्र दिया कि आपकी मांग को हम शासन के पास भेंज रहे हैं, शासन से जब तक इसके संबंध में कुछ आता नहीं है तब तक के लिए वसूली होल्ड रहेगी, जिसके बाद धरना उठा लिया गया।आरोप है कि लगभग दो महीने के बाद नगर पंचायत 

कार्यालय ने फिर से बगैर कनेक्शन लिए लोगों के पास जल टैक्स वसूली की नोटिस भेंजना शुरू कर दिया है। जिसके बाद जन संघर्ष समिति ने नगर पंचायत के प्रशासक उपजिलाधिकारी चकिया को एक पत्र के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराया।पत्र मिलने के बाद उन्होंने 17 सितंबर दिन बुधवार को मिलने का समय दिया। बैठक के दौरान नगर पंचायत के सभासद व कर्मचारी और जनसंघर्ष समिति के लोगों ने अपनी -अपनी बातें रखी।इस बावत जन संघर्ष समिति के संयोजक लालचंद सिंह एड० ने बताया कि प्रशासक नगर पंचायत,उप जिलाधिकारी ने पुन: उस पत्र का हवाला दिया जिस पर नगर पंचायत ने आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया था। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन को रिमाइंडर भेंजा जाएगा तब तक के लिए इसके सम्बंधित वसूली नहीं होगी। इस दौरान लोगों 

ने बढ़े हुए टैक्स के विषय में भी अपने-अपने तरीके से अपनी बातें रखी।बैठक खत्म होने के बाद जन संघर्ष समिति के संयोजक लालचंद सिंह एड० ने कहा कि बढ़े हुए कर का मामला हल नहीं होता है तो आगे हम लोग और बड़ा आन्दोलन करेंगे।इस मौके पर जनसंघर्ष समिति के तरफ से बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता शिवप्रसाद सिंह, संयोजक लालचंद सिंह एडवोकेट, रामचंद्र प्रसाद जायसवाल, राकेश मोदनवाल, वशिष्ठ नारायण एडवोकेट,भरत बिंद,असलम,लालदेई,कमली,शारदा देवी, व्यापार मंडल से मोहन वर्मा, राहुल जायसवाल,शुभम जायसवाल,सुजीत जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad