राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 23, 2025

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

 

चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के अलीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के आडिटोरियम हाल में आयोजित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। संबोधित करते हुए कहा कि रामधारी सिंह 'दिनकर' एक प्रसिद्ध भारतीय हिंदी कवि, निबंधकार और शिक्षाविद थे, जिन्हें उनकी राष्ट्रवादी कविताओं के लिए जाना जाता है। अपने संबोधन में राष्ट्रकवि दिनकर के साहित्यिक योगदान और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। उप मुख्यमंत्री जी के संबोधन से पूर्व जनपद चंदौली के पूर्व सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जी ने जनपद में आगमन पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,विधायक चकिया कैलाश आचार्य,विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आमजन उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad