महाविद्यालय में पर्यावरण, घरेलू हिंसा पर रंगोली प्रतियोगिता का महिला प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय योजना ने किया आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 28, 2025

महाविद्यालय में पर्यावरण, घरेलू हिंसा पर रंगोली प्रतियोगिता का महिला प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय योजना ने किया आयोजन

 

रिपोर्ट-बाबू चौहान 

चकिया चन्दौली स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार, 28 नवंबर को एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता महिला प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में हुई, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य ने किया। महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ. कलावती ने इसका समन्वय किया। प्रतियोगिता का विषय 'पर्यावरण एवं घरेलू हिंसा' था।प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम स्थान किरण बेदी ग्रुप ने हासिल किया, जिसमें स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राएं दीक्षा द्विवेदी, प्रांजल द्विवेदी, अनुप्रिया कुमारी और ज्योति शामिल थीं। द्वितीय स्थान एकलव्य ग्रुप को मिला, जिसके सदस्य स्नातक पंचम सेमेस्टर की छात्राएं प्रीति, क्रांति, सुप्रिया सिंह, खुशी कुमारी और चांदनी कुमारी थीं। तृतीय स्थान लक्ष्मीबाई ग्रुप ने प्राप्त किया, जिसमें प्रतिमा यादव, महिमा यादव, नाज और सादिया शामिल थीं।इसके अतिरिक्त, दो समूहों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। झांसी की रानी ग्रुप, जिसमें स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की अर्पिता सिंह, ज्योति कुमारी, उषा कुमारी, नाज बानो और अंजलि शामिल थीं, को यह पुरस्कार मिला। जनानी ग्रुप, जिसमें स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रजिता पांडे, गंगा और खुशी पांडे थीं, ने भी सांत्वना पुरस्कार जीता। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन के विकास में पर्यावरण के महत्व और उसके प्रति हमारी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालना था। साथ ही घरेलू हिंसा के कारणों, संवेदनशीलता और शिक्षा के महत्व पर भी विचार प्रस्तुत किए गए, जिससे समाज में जागरूकता फैलाई जा सके।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. शमशेर बहादुर और विश्व प्रकाश शुक्ल ने निभाई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad