रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मेहंदीगंज स्थित पी एस पब्लिक स्कूल पर विद्यालय के चेयरमैन अमरनाथ पटेल की उपस्थिति में आयोजित एक दिवसीय अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि अपना दल एस जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल व भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सकल पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उसके उपरांत अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग बीस स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पी.एस. पब्लिक स्कूल मेहंदीगंज ने प्रथम स्थान तथा ब्राउनिंग अकादमी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में महर्षि संदीपनी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, एस.एन.एस. पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान एवं बी.एन.एस. पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।अतिथियों ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित कर उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के चेयरमैन अमरनाथ पटेल, डायरेक्टर दिनेश पटेल, मैनेजर उत्तम पटेल, प्रिंसिपल कल्पना शर्मा,कोच अनुरोध मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment