चकिया सिकन्दरपुर चंदौली चंद्रप्रभा नदी से निकला बबुरी रजवाहा सिकंदरपुर नहर पर बाजार में जाने हेतु बनने वाले पुल का निर्माण कार्य धीमा होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में आक्रोश व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर बाजार के पास बबुरी राजवाहा नहर पर स्थित पुरानी पुलिया को जर्जर दिखा कर सिंचाई विभाग द्वारा नया पुलिया निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया था।
ठेकेदार द्वारा कार्य की गति धीमी होने और आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने से लोगों को आवागमन में पैदल चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सिंचाई हेतु नहर खोले जाने के कारण पैदल आवागमन पूर्ण रूप बंद हो गया है और लोगों को काफी घूम कर आना जाना पड़ रहा है।आवागमन बंद होने से बाजार के व्यापारी और व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा है,
सिकंदरपुर उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद केसरी और वर्तमान अध्यक्ष विमलेश कुमार विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी चंदौली से मांग किए है कि यथाशीघ्र पुलिया का निर्माण कराया जाए तथा जब तक पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सही किया जाए।

No comments:
Post a Comment