राजकीय आई०टी०आई० परिसर रेवसां में 21 फरवरी को वृहद रोजगार मेला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 19, 2026

राजकीय आई०टी०आई० परिसर रेवसां में 21 फरवरी को वृहद रोजगार मेला

चन्दौली जनपद में 21 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने 19 फरवरी, 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर से मेले के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मेला राजकीय आई०टी०आई० परिसर रेवसां, चंदौली में लगेगा।

जिला सेवायोजन कार्यालय, चंदौली द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बेरोजगार अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भाग ले सकते हैं।

मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद पोर्टल पर ही उन्हें मेले से संबंधित जानकारी मिलेगी, जिसके उपरांत वे आवेदन कर सकेंगे।

इस रोजगार मेले में 40 से अधिक नियोजक भाग लेंगे। इनमें डी सेट्स, फैम इंडिया प्रा०लि०, एडिको, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स, वेलांगी कनेक्टिविटी प्रा०लि०, इनकोफिक्स, जुपिटर लेमिनेटर्स, लावा इंटरनेशनल, अशोक लीलैंड, सुब्रोस लिमिटेड और पेरीग्रीन सिक्योरिटी गार्ड जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं। ये नियोजक प्रतिभागियों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे।

अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा और चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 10:00 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। मेले में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

शैक्षिक योग्यता के अनुसार, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के सभी ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस मेले में भाग ले सकते हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad