रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के बेटावर घाट पर दाह संस्कार में गए बंदेपुर गांव के दो लोग स्नान करते समय गंगा में डूब गये।प्राप्त जानकारी के अनुसार लालजी पटेल पुत्र निरहू पटेल निवासी बंदेपुर की माता जी का दाह संस्कार बेटावर घाट पर हो रहा था, दाह संस्कार में आए रिश्तेदार अजीत कुमार पटेल पुत्र तेजू पटेल निवासी परमानंदपुर थाना शिवपुर वाराणसी उम्र लगभग 19 वर्ष तथा दूसरा हर्ष पटेल पुत्र भाई लाल पटेल निवासी परमानंदपुर थाना शिवपुर वाराणसी उम्र लगभग 15 वर्ष नहाते समय गंगा नदी में डूब गए । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह व एनडीआरएफ टीम तथा क्षेत्रीय गोताखोर की मदद से दोपहर लगभग 12 बजे से शाम को लगभग 6 बजे तक गहन तलाशी के दौरान दोनों डूबे हुए मिले लोगों के शव को अपने कब्जे में लेकर बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेजा।

No comments:
Post a Comment