वादा निभाओ नारे के साथ शुरू हुई 50 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 10, 2026

वादा निभाओ नारे के साथ शुरू हुई 50 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल

 

वन दरोगा पर कार्रवाई किए जाने की मांग

चन्दौली चकिया वन विभाग के मनमानी पर रोक लगाते हुए,गणवा जंगलचूड़िया(पुरानाडीह),केवला खांड, बिहड़ी,दाउदपुर केराडीह,सपही,करनी,समपुरवा, शेरपुर रसिया,मूसाखांड, बनगांवा समेत तमाम गांव को उजाड़ देने तथा जमीनों में गड्ढा खोदने की वन विभाग की धमकी  पर रोक लगाते हुए वनाधिकार कानून के तहत कब्जे के आधार पर जमीन का पट्टा देकर मालिकाना हक दिए जाने,भाकपा(माले)जिला कमेटी सदस्य तथा बनवासी समाज से चर्चित नेता कामरेड रामबचन वनवासी के साथ गाली गलौज करने वाले मनबढ वन दरोगा राम आशीष के खिलाफ कार्यवाही किए जाने,सीलिंग प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त घोषित बैराठ फॉर्म की जमीन को दलितों गरीबों भूमिहीनों में बांटकर विवाद का स्थाई हल निकाला जाए,राजा के पक्ष में आए फैसले के खिलाफ रिट दाखिल किए जाने,गणवा गांव सहित गणवा जैसे तमाम गांव को राजस्व गांव का दर्जा देकर समग्र विकास कराए जाने,चकिया ब्लाक के धरदे ग्राम पंचायत समेत तमाम गांव में अंबेडकर पार्क के लिए जमीन का आवंटन किया जाए तथा पार्क बनवाए जाने,जिगना ग्राम सभा अंतर्गत तुरपूरवा मौजा स्थित जीएस,परती,बंजर जमीनों को दबंग के कब्जे से मुक्त कराकर गरीबों में बांटे जाने,तहसील क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों से शेरपुर रसिया में आकर बसे बनवासियों का नाम कुटुंब रजिस्टर में दर्ज करने में हीला हवाली करने वाले पंचायत कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नाम दर्ज कराए जाने तथा शेरपुर रसिया का समग्र विकास कराए जाने की मांग को लेकर भाकपा(माले) जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान के नेतृत्व में 50 घंटे की भूख हड़ताल शुरू हुई।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने कहा की चंदौली जिले की पूरी नौगढ़ तहसील तथा चकिया शहाबगंज का जंगल पहाड़ का इलाका जहां गणवा जैसे तमाम गांव बसे हुए हैं तथा केराडीह,सपही,करनी,समपुरवा, शेरपुर रसिया,मूसाखांड,कौड़िहार,वन भीषमपुर समेत तमाम जगहों पर आदिवासी बनवासी तथा अन्य परंपरागत वन निवासी पुस्तों से वन भूमि की जमीन पर घर मकान बनाकर खेती करते चले आ रहे हैं जिन्हें वन विभाग बेदखल करने की लगातार धमकी दे रहा है। जंगलचूड़िया(पुरानाडीह)में तो गड्ढे तक खोद दिया गया है बिहड़ी,दाउदपुर में गड्ढे खोदने की धमकी दी जा रही है।वन रेंज चकिया राजपथ अंतर्गत काम करने वाले एक दबंग वन दरोगा ने तो भाकपा(माले)जिला कमेटी सदस्य तथा बनवासी समाज से आने वाले चर्चित नेता शेरपुर रसिया निवासी कामरेड रामबचन वनवासी को झोपड़ी लगाने की जरूरत से पतली सी लकड़ी(थूनी) काट लेने के कारण मां बहन की भद्दी भद्दी गाली तक दे डाली। चकिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाला बैराठ फॉर्म जिसकी जमीन सीलिंग प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त घोषित हो चुकी थी जिला प्रशासन की निष्क्रिय पैरवी की वजह से राजा के पक्ष में फैसला हुआ,सरकारी जमीन को बचाने के लिए जिला प्रशासन को कोर्ट में अपील दाखिल करनी थी तथा उक्त जमीन को दलित गरीब भूमिहीनों  में बांटकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का स्थाई समाधान निकालना था।शहाबगंज ब्लॉक के जिगना ग्राम सभा के तुरपुरवा की जीएस,परती बंजर जमीनों को गरीबों भूमिहीनों में बांटना था, चकिया ब्लाक के धरदे समेत तमाम गांव में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से जमीन आवंटित कर पार्क बनवाना था जिस पर पिछले दिनों चले आंदोलन के दौरान तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया था किंतु एक भी सवाल हल नहीं हुए यही वजह है कि हमें चेतावनी स्वरूप 50 घंटे की भूख हड़ताल पर जाना पड़ रहा है, जरूरत पड़ी तो यह लड़ाई और तीखी होगी।

माले जिला सचिव ने कहा की प्रदेश सरकार के वन विभाग का बुलडोजर तो आदिवासी बनवासी दलित गरीब व अन्य परंपरागत पर निवासियों पर चल ही रहा है केंद्र सरकार ने एक तरफ जहां मजदूरों के हक में बनाए गए 44 श्रम कानून को रद्द कर 4 श्रम कोड लाकर मिल फैक्ट्री कल कारखाना समेत तमाम जगहों पर काम करने वाले कर्मचारी,मजदूर के तमाम सारे अधिकारों पर हमला बोल दिया है तो दूसरी तरफ मनरेगा का नाम ही नहीं बदला मनरेगा के तहत मजदूरों को दिए गए तमाम अधिकारों को खत्म करते हुए  भाजपाई वीबी जीराम जी के नाम से प्रचारित कर रहे हैं,के तहत सीमित तरीके तथा कम बजट के साथ लागू करने का प्रावधान ला दिया है जो मनरेगा को समृद्ध करने की बजाय खत्म करने की योजना है, जो मिल फैक्ट्री कल कारखानों के मजदूरों समेत ग्रामीण मजदूरों पर भी हमला है।यह 50 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल 12 फरवरी 2026 को पूरे देश भर में होने वाले आम हड़ताल का समर्थन करते हुए समाप्त होगी।माले जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान के साथ कामरेड राम वचन वनवासी,आरवाईए जिला कौंसिल सदस्य सुनैना कुमारी, एपवा नेत्री पार्वती वनवासी,प्रेम चौहान,दसरथ राम,सुरेश राम, विक्रमा चौहान,सुदामा राम सहित कुल 9 लोग 50 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे।सभा को माले जिला स्थाई समिति सदस्य कामरेड रामायण राम, खेग्रामस जिला सह सचिव कामरेड परमहंस राम,आरवाईए  नेता रमेश चौहान सहित तमाम वक्ताओं ने संबोधित किया।अध्यक्षता कामरेड शिवा चौहान तथा संचालन भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य कामरेड विजई राम ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad