ग्राम प्रधान ने जल निगम विभाग के खिलाफ जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 10, 2026

ग्राम प्रधान ने जल निगम विभाग के खिलाफ जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के गौरा गांव में ग्राम प्रधान ममता सिंह पत्नी शारदा उर्फ गुड्डू ने ग्राम सभा गौरा में जलापूर्ति न होने तथा रास्ते में लगे इंटरलॉकिंग एवं खड़ंजा उखाड़ने को लेकर जल निगम विभाग के खिलाफ जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम प्रधान ममता सिंह ने बताया कि गौरा गांव में जल निगम विभाग द्वारा पानी की टंकी बनायी गयी है जो आज तक चालू नहीं हो पायी है। जल निगम विभाग द्वारा पाइपलाइन  बिछाकर कनेक्शन के लिए गांव के रास्ते के इंटरलॉकिंग,खड़ंजा,सीसीरोड को खोदकर तोड़फोड़ कर दिया गया है जिससे ग्राम वासियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल निगम विभाग द्वारा गांव के उक्त सभी खुदाई किए गए रास्ते को एक महीने के अंदर पुनः बनाने का वादा किया गया था लेकिन लगभग 4 वर्ष हो गए अभी तक जल निगम विभाग के लोग केवल हीला हवाली कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल निगम के कनेक्शन के लिए जल निगम विभाग द्वारा सभी ग्राम वासियों से आधार कार्ड तथा हस्ताक्षर ले लिया गया है लेकिन अभी तक सिर्फ 10 लोगों का कनेक्शन किया गया है। उक्त सभी समस्या के निस्तारण हेतु ग्राम प्रधान ममता सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देकर उक्त क्षतिग्रस्त रास्ते को दुरुस्त कराने व जलापूर्ति हेतु गुहार लगायी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad