चन्दौली चकिया तहसील सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग व अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसमें विभिन्न मामलों के 60 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से 05 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान छुछाड़ गांव की सपना ने रास्ते के विवाद को लेकर परिवार वालों को परेशान करने और उसके भाई विक्की के साथ मारपीट करने के मामले में ज्ञापन दिया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। शहाबगंज विकास खंड के ढ़ुन्नू गांव निवासी सुनील कुमार पांडे ने ग्राम प्रधान राजेश यादव पर सिंचाई विभाग के माइनर पर पक्का निर्माण कार्य कराने की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल गठित टीम को मौके पर जाकर जांच कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध करने के सक्त निर्देश दिए गए।
तदोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा तहसील के भूलेख अनुभाग एवं अभिलेखागार का निरीक्षण किया गया।इसमें उन्होंने फाइलों को सही से रख रखाव करने तथा वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया तथा जनता को किसी कार्य के लिए बार बार बेवजह परेशान न करें अगर उनकी समस्या आप से संबंधित नहीं है तो उनके समस्या से संबंधित की जानकारी देते हुए उनकी मदद करने का निर्देश दिया।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वाई के राय, डीडीओ डॉ सपना अवस्थी, उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव,सीओ रघुराज,नायब तहसीलदार आशुतोष राय, सहित अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment