फाइल फोटो
लखनऊ उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी एसआईआर के माध्यम से चुनाव प्रभावित कर रही है। अखिलेश यादव ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी की काली करतूतों को उजागर करने के लिए काला कोट पहनकर उन्हें सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। इस दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठते हुए दो प्रमुख मांगे रखी, उन्होंने कहा कि आयोग को फॉर्म सात जिसके माध्यम से किसी के नाम पर आपत्ति दर्ज का वोट काटा जाता है उसे भरवाना तुरंत बंद करना चाहिए।अखिलेश यादव ने कहा कि आयोग को सिर्फ फार्म 6 नाम जोड़ने वाले फार्म ही भरवाने चाहिए। उन्होंने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह एसआईआर नहीं बल्कि एनआरसी है। अखिलेश यादव मीडिया के सामने सुल्तानपुर के रहने वाले नंदलाल को पेश किया और बताया कि नंदलाल के नाम का इस्तेमाल कर भाजपा ने कई फॉर्म 7 भरे थे। अखिलेश यादव ने कहा नंदलाल अंगूठा लगाते हैं लेकिन बीजेपी ने इनके फर्जी दस्तखत कर फॉर्म भरवाए। हमें द्वापर और त्रेता के नाम वाले लोगों दशरथ और नंदलाल से बहुत मदद मिल गई है।अखिलेश यादव ने इस खुलासे के बाद नंदलाल को समाजवादी पार्टी की तरफ से एक लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
Post Top Ad
Sunday, February 8, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment