विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव का प्रशिक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 25, 2026

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव का प्रशिक्षण

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सचिव एवं अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी ने एसएमसी के कार्यों एवं दायित्वों से प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए विद्यालय के सुचारु संचालन हेतु उनकी सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय संचालन में सामाजिक सहभागिता बढ़ने से शिक्षा की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं में सकारात्मक सुधार संभव है। प्रशिक्षण में विकासखंड के 157 विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव एवं अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश सिंह, रामदुलार, संतोष कुमार, विवेक यादव एवं राम मूरत विश्वकर्मा, एआरपी रितेश कुमार,शिवबाला, श्वेता सिंह, सुनीता सिंह,नेहा द्विवेदी सहित ब्लॉक के समस्त नोडल शिक्षक संकुल भी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad