विधायक व पुलिस आयुक्त ने रोहनिया थाने के पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 25, 2026

विधायक व पुलिस आयुक्त ने रोहनिया थाने के पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया। विधायक रोहनिया डॉक्टर सुनील पटेल तथा पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बुधवार को रोहनिया थाना हेतु पुनर्निर्माण होने वाले भवन का विधिवत पूजन अर्चन के साथ शिलापट्ट का अनावरण कर भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।रोहनिया विधायक ने बताया कि अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए रोहनिया थाना काफी जर्जर हो गया था जिसे तोड़कर उसका पुनर्निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। जो 10 करोड़ की लागत से बन रहा जी 2 मॉडल का रोहनिया थाना  जो लगभग 8 से 12 महीनों में बनकर तैयार होगा।पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि थाने के निर्माण का मुख्य उद्देश्य जनता को किसी प्रकार की असुविधा महसूस न हो।जिसमे महिला हेल्प डेस्क, जन शिकायत साइबर हेल्प डेस्क और एसीपी कार्यालय का भी निर्माण किया जाएगा।वाराणसी में 6 नए थाने बन रहे हैं, जिनमें फूलपुर, लालपुर, पांडेयपुर और रोहनिया शामिल हैं। पुलिस लाइन में 196 जी2 टाइप के नए निर्माण हो रहे हैं। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने किया।कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त शिव हरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार,एडीसीपी वरुणा जोन नीतू, अंडर ट्रेनिंग आईपीएस मानसी, एसीपी संजीव शर्मा,रोहनिया व्यापार संघ अध्यक्ष दशमी यादव, डॉ नरेंद्र पटेल ,डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल,अजीत पटेल, डॉ उमेश पटेल,मानस सिंह, बसंत लाल पटेल, सहायक अभियंता एम के नायक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad