केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे आईआईवीआर के वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 25, 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे आईआईवीआर के वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को दिन में 11 बजे आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सब्जी फसलों पर शोध एवं विकास की दिशा में अप्रतिम कार्य कर रहे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से सम्बद्ध इस संस्थान ने गत 35 वर्षों के अपने कार्यकाल में विविध आयाम हासिल किए हैं।  इनमें सब्जी फसलों की 135 से अधिक विभिन्न प्रजातियों का विकास, उन्नत पारंपरिक एवं जैविक फसल उत्पादन तकनीकियां, प्रेसिजन फार्मिंग, प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन, कृषि सुरक्षा उपायों एवं मॉड्यूल का विकास, तथा उन्नत तकनीकियों जैसे जीनोम एडिटिंग, स्पीड ब्रीडिंग, ओमिक्स-आधारित टेक्नोलॉजी, सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी आधारित जैव अनुकल्प एवं बायोस्टिमुलेन्ट उत्पाद आदि के चरणबद्ध विकास एवं किसानों के बीच उनके प्रसार के लिए कार्य किया गया है। साथ ही संस्थान विभिन्न सब्जी फसलों के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को खेतों में अनुपालन हेतु स्टैण्डर्ड ऑपरेशनल प्रोटोकॉल भी विकसित कर रहा है जिसके उपयोग से किसान उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जी फसलों का उत्पादन करके निर्यात के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।किसानों के लिए सब्जियां एक एटीएम की तरह ही व्यवसायिक फसलों जैसी हैं जिसकी खेती में सही समय पर सही सूचना का अभाव नुकसान कर सकता है और इसके दृष्टिगत वर्तमान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित टूल के विकास में भी संस्थान सक्रिय है जिसका परिणाम आने वाले समय में किसानों को मिलेगा। समीक्षा बैठक में मंत्री जी को प्रक्षेत्र भ्रमण के साथ ही पीपीटी के माध्यम से शोध की उपलब्धियों एवं भावी रणनीति पर बिंदुवार चर्चा की जाएगी एवं सुझावों के आधार पर किसानों के हित में आगे की कार्यनीति तैयार की जाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad