चन्दौली में 44 कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, कृषि विज्ञान केंद्र में 5 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 9, 2026

चन्दौली में 44 कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, कृषि विज्ञान केंद्र में 5 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

 

चन्दौली कृषि विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि यह वर्ष 2025-26 के लिए द्वितीय मॉड्यूल प्रशिक्षण है, जिसका आयोजन 9 मार्च 2026 को किया गया।

इस प्रशिक्षण में जनपद के चहनियां विकास खंड के 10 और धानापुर विकास खंड के 12 क्लस्टर से कुल 44 कृषि सखी/कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) ने भाग लिया। उन्हें प्राकृतिक खेती से संबंधित नवीनतम तकनीकों, जैसे जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र और अग्निआस्त्र बनाने व उनके प्रयोग की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उप कृषि निदेशक भीमसेन ने कृषि सखियों और सीआरपी को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीवामृत, बीजामृत और घनजीवामृत के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

कृषि विज्ञान केंद्र, चंदौली के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने सब्जी, गन्ना, सरसों और अन्य फसलों में प्राकृतिक विधि से खेती करने की जानकारी दी। वहीं, वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती में बीमारियों की रोकथाम के तरीकों पर मार्गदर्शन किया। 

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह ने प्राकृतिक खेती कब, क्यों और कैसे करनी चाहिए, इस पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में डॉ. मनीष सिंह (वैज्ञानिक, केवीके), मानसिंह कुशवाहा (अवर अभियंता), अरुण कुमार यादव (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक) और आर.पी. पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad