उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संगोष्ठी में पशुपालकों को किया जागरूक,दवा वितरण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 19, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संगोष्ठी में पशुपालकों को किया जागरूक,दवा वितरण

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित पशु चिकित्सालय पर पशुधन प्रसार अधिकारी वेद प्रकाश सिंह की देखरेख में पशुपालन विभाग द्वारा गुरुवार को पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी आराजी लाइन डॉक्टर संतोष कुमार राव ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं नवनिर्माण से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं उत्पादन को बढ़ाने हेतु पशुपालकों को जागरूक किया। पशुधन प्रसार अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह एवं डॉ शैलेश चौधरी ने पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य प्रबंधन पोषण एवं रोग नियंत्रण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए पशुओं के लिए कीटनाशक दवाओं का वितरण किया। संगोष्ठी में वीर बैक एनिमल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर रोहित पिपलानी, रीजनल मैनेजर रजनीश पांडेय, एरिया मैनेजर नीरज मिश्रा, एरिया प्रतिनिधि अमित कुमार पाठक, राहुल यादव, प्रदीप कुमार सहित क्षेत्र के पशुपालक गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad