हाईवे पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान दो घंटे वाहनों का आवागमन रहा बाधित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 17, 2026

हाईवे पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान दो घंटे वाहनों का आवागमन रहा बाधित

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहे पर राहगीरों को पैदल चौराहा पार करने हेतु बनाये जा रहे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के दौरान क्रेन द्वारा सेटिंग करते मंगलवार की सुबह से 7 बजे सुबह तक लगभग दो घंटे हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। जिससे हाईवे तथा सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी जिसके दौरान राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पैदल फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए बगल में पहले से ही नीचे जमीन पर लोहे के गाटर को कर्मचारियों द्वारा वेल्डिंग कर दो भागों में बनाया गया था जिसे हाईवे पर बनाए गए पिलर पर रखकर सेटिंग करने के लिए कर्मचारियों ने वाहनों का आवागमन रोक कर चार क्रेन की मदद से कुशलता पूर्वक हाईवे के दोनों तरफ बने लोहे के पिलर पर सेटिंग किया गया।इस दौरान लगभग दो घंटे बाद वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चालू हुआ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad