हाइवे ओवर ब्रिज पर ट्रक के पीछे घुसी ट्रेलर,ड्राइवर व खलासी घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 21, 2026

हाइवे ओवर ब्रिज पर ट्रक के पीछे घुसी ट्रेलर,ड्राइवर व खलासी घायल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजातालाब ओवर ब्रिज पर शनिवार को सुबह लगभग 6:30 बजे हाईवे पर प्रयागराज की ओर से वाराणसी की तरफ जा रही ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार से ट्रेलर घुस गई, जिसके केबिन में फंसे ट्रेलर  चालक सौरभ यादव 25 वर्ष तथा खलासी संदीप यादव 23 वर्ष घायल हो गए। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब कस्बा चौकी प्रभारी राजेश कुमार मौर्य  तथा एनएचआई के कर्मचारियों ने आसपास के लोगों की मदद से अथक प्रयास से केबिन में फसे उक्त दोनों घायल ड्राइवर व खलासी को बाहर निकाल कर एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जख्खिनी में इलाज हेतु भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज की तरफ से वाराणसी की ओर जा तेज रफ्तार से ट्रेलर के ड्राइवर को अचानक नींद आ गई जिससे सामने जा रहे ट्रक के पीछे वाले हिस्से में घुस गई, जिससे ट्रेलर की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और केबिन में फंसकर अजनई खागा फतेहपुर निवासी ड्राइवर सौरभ यादव तथा खलासी संदीप यादव घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान हाईवे पर कुछ देर तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा।पुलिस द्वारा उक्त दोनों वाहनों को घटनास्थल से हटाकर हाईवे के किनारे लगवा कर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad