गांव के बेटे ने बढ़ाया मान,अमन प्रजापति बने डिप्टी जेलर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 30, 2026

गांव के बेटे ने बढ़ाया मान,अमन प्रजापति बने डिप्टी जेलर

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव  

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के असवारी गांव के होनहार युवा अमन प्रजापति ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (प्रयागराज) की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर पूरे इलाके का मान बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि अमन ने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की, जिससे उनकी मेहनत और लगन की हर ओर चर्चा हो रही है।जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।अमन की प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बीएससी और मेरठ विश्वविद्यालय से बीएड की पढ़ाई पूरी की।उनके पिता संजय कुमार मिर्जापुर में सेवायोजन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सुनीता प्रजापति गृहिणी हैं। अमन दो बहनों में सबसे बड़े हैं।गांव और क्षेत्र में गर्व का माहौल बना हुआ हैअमन की इस उपलब्धि पर गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad