एचडीएफसी बैंक द्वारा चंदौली में ‘परिवर्तन’ के अंतर्गत समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 24, 2026

एचडीएफसी बैंक द्वारा चंदौली में ‘परिवर्तन’ के अंतर्गत समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

चन्दौली एचडीएफसी बैंक ने अपनी प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल ‘परिवर्तन’ के अंतर्गत आज चकिया विकास खंड के 12 चयनित ग्रामों में क्रियान्वित हेतु समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम (IRDP) का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से किया जायेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग,  तथा आर. जगत साई द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण समुदाय के सदस्य भी सम्मिलित हुए। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद चंदौली में शिकारगंज का आस पास एरिया के गाँवों को चुना है। CSR फंड के जरिये अपर्ण NGO के माध्यम से बड़ी परियोजना पर कार्य कर ग्रामीणजनों को भूमि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यान, समूहों सहित अन्य योजनाओं से रोजगार से जोड़कर के रोजगार से जोड़ने की कवायद किया जाएगा। इससे रोजगार श्रृंजन होगा। जिलाधिकारी ने आस पास के लोगों से आह्वान किया की इस परियोजना से जुड़कर लाभ उठाये।  

इस योजना के जरिए करीब 1500 परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस योजना के तहत सोलर आधारित पम्प, पंपों से सिंचाई सुविधा का विस्तार, सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना, किसान फील्ड स्कूल के माध्यम से आधुनिक कृषि प्रशिक्षण, ग्राम विकास समितियों का सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा.

जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी समग्र ग्राम विकास योजना के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए जाएंगे. गांवों में स्थित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत कर इसे अत्याधुनिक बनाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं, स्थानीय प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा और स्मार्ट स्कूल व स्मार्ट आंगनवाड़ी की भी स्थापना की जाएगी। 

एचडीएफसी बैंक अपने विश्वस्तरीय बैंकिंग उत्पादों एवं सेवाओं के माध्यम से जनसामान्य के बीच विश्वास स्थापित करने के साथ-साथ ‘परिवर्तन’ जैसी पहल के द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने इस कार्यक्रम को ग्रामीण विकास एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:

सोलर आधारित जल उठान पंपों के माध्यम से सिंचाई सुविधा का विस्तार, सोलर स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, किसान फील्ड स्कूल (FFS) के माध्यम से कृषि प्रशिक्षण, ग्राम विकास समितियों (VDC) का क्षमता निर्माण, स्वास्थ्य केंद्रों (PHC/CHC) में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। 

उपलब्धियां

लगभग 84 एकड़ कृषि भूमि को सौर सिंचाई सुविधा से आच्छादित किया जा रहा है।, 1600 से अधिक ग्रामीण परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ, ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया। एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड बालमुकुंद राय ने कहा कि बैंक ‘परिवर्तन’ के माध्यम से सतत विकास, समावेशी प्रगति एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है और हमारे क्रियान्वयन साझेदार अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक मनोज कुमार जी ने किया और अतिथियों, प्रतिभागियों का स्वागत सत्कार रिलेशनशिप मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad