संपूर्ण समाधान दिवस में अपर नगर मजिस्ट्रेट ने सुनीं लोगों की फरियाद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 8, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में अपर नगर मजिस्ट्रेट ने सुनीं लोगों की फरियाद

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब । संपूर्ण समाधान दिवस पर राजातालाब तहसील में शनिवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय देवेंद्र कुमार ने क्षेत्र के आए हुए लोगों की फरियाद सुनीं।समाधान दिवस में कुल 160 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिसमें सिर्फ 8 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस में नरैचा गांव के महेंद्र नारायण मिश्र ने गांव के कुछ लोगों द्वारा कुल्हाड़ी से मारने का मामला उठाया। सीखड़ी के राजेंद्र ने चक रोड पर कब्जा किए जाने की शिकायत की।खाद्य आपूर्ति, बिजली, पेंशन, जल निगम से जुड़े मामले भी लोगों ने उठाया। उक्त समस्याओं को विभागीय अधिकारियों को देकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad