ओवर ब्रिज हुआ क्षतिग्रस्त,हो गई एफआईआर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 19, 2026

ओवर ब्रिज हुआ क्षतिग्रस्त,हो गई एफआईआर

 

चन्दौली सदर तहसील अंतर्गत बनौली खुर्द में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान ब्रिज के कुछ हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर  जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानी का होना नहीं पाया गया।


सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही


1- कार्यदाई संस्था सेतु निगम (निर्माण इकाई) के खिलाफ एफआईआर दर्ज


2- जेई गौतम कुमार पर सस्पेंशन की कार्यवाही


3- एई अविनाश कुमार आर्या एवं प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। 


4-इस प्रकरण में चीफ इंजीनियर पीडब्लूडी द्वारा पूरे प्रकरण की जांच भी की जाने के निर्देश दिये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad