रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी। "विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस-2026" के अवसर पर कैंट रेलवे स्टेशन पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सी.आर.सी. वाराणसी एवं नॉर्दर्न रेलवे, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम की थीम “ऑटिज़्म और मानवता-हर जीवन का अपना मूल्य है” रही, जिसका उद्देश्य समाज में ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हर व्यक्ति के जीवन के महत्व को रेखांकित करना था। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर प्लेट फॉर्म-1 के मुख्य द्वार पर एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जहां सी.आर.सी. वाराणसी के पुनर्वास विशेषज्ञों नमों नारायण पाठक (असिस्टेंट प्रोफ़ेसर विशेष शिक्षा), आशीष परासर (प्रवक्ता भौतिकसे चिकित्सा) द्वारा आमजन को ऑटिज़्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।विशेषज्ञों ने ऑटिज़्म के लक्षण, पहचान, उपचार एवं पुनर्वास से जुड़ी आवश्यक जानकारियां साझा कीं तथा लोगों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। लगभग 2000 से अधिक लोगों ने कैंप में लगे स्टॉल का भ्रमण किया और जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। इस पहल को आमजन से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। डायरेक्टर आशीष झा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में संवेदनशीलता और समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति रखें और उनके समावेशी विकास में सहयोग करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निदेशक सी आर सी वाराणसी आशीष कुमार झा ने विशेष रूप से स्टेशन निदेशक वाराणसी कैंट अर्पित गुप्ता का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment