चन्दौली नौगढ़ ग्राम्या संस्थान द्वारा नौगढ़ क्षेत्र में मुख्यतः बालिकाओं के लिए संचालित 'चिराग कोचिंग सेन्टर' में पढ़ने वाली तथा वर्ष-2026 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करने हेतु संस्था द्वारा एक कार्यक्रम ग्राम- लालतापुर, वि.ख.- नौगढ़, चन्दौली स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में बेहतर परिणाम प्राप्त करने वाली बालिकाओं में सुहानी, निधि, सरस्वती, खुशी, गुंजा, शिवानी इत्यादि को गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। बालिकाओं को शिक्षा में आगे भी बेहतर प्रदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए बैग एवं दुपट्टे से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों में यशवन्त सिंह यादव, प्रधान, लौवारीकला पंचायत व समाजसेवी, जय प्रकाश यादव (शेरू) प्रधान प्रतिनिधि, बसौली पंचायत एवं समाज सेवी, पूर्व प्रधान- नन्दू राम, अभिभावकगण की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में संस्था कार्यकर्ताओं, बालक-बालिकाओं सहित लगभग 150 लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन नीतू एवं सुरेन्द्र ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरेन्द्र द्वारा किया गया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment