नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 12, 2026

नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

 

चकिया चंदौली रविवार को निर्भय दास हनुमान मंदिर के प्रांगण में शासन द्वारा नगर पंचायत में नामित तीन सभासदों को उपजिलाधिकारी एवं नगर पंचायत के प्रभारी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बता दे की सांयकाल 5:00 बजे समारोह पूर्वक आयोजन कर वर्तमान विधायक आचार्य कैलाश खरवार, पूर्व विधायक राजेश बहेलिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह एवं नगर के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव की मौजूदगी में दिनेश कसौधन, सुशीला गुप्ता एवं पूजा जायसवाल को उप जिलाधिकारी ने शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष चकिया आशु गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, अभिषेक मिश्रा सहित सभी सभासदों एवं अन्य लोगों की मौजूदगी रही।कार्यक्रम का संचालन विजय विश्वकर्मा ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad