83 जोड़े वर-वधुओं ने एक दूजे को पहनाई वरमाला,एक जोड़े ने किया निकाह - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 14, 2026

83 जोड़े वर-वधुओं ने एक दूजे को पहनाई वरमाला,एक जोड़े ने किया निकाह

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल तथा खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कुल 84 जोड़े नव दंपति एक दूजे के हुए। जिसमें 83 जोड़े वर वधुओं ने हिंदू रीति रिवाज से ब्राह्मण द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण व हवन पूजन के साथ एक दूसरे को बरमाला पहनाकर व अग्नि के साथ फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसमें खाई तथा एक मुस्लिम जोड़े को मौलवी द्वारा निकाह कराया गया।समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल,बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से सभी नव विवाहित वर बधू जोड़ो को फूलों की पंखुड़ियो से आशीर्वाद देते हुए प्रमाण पत्र के साथ सरकार द्वारा दिए गए पायल, बिछुआ, फैन, ट्रॉली बैग, कुकर, डिनर सेट, साड़ी ,कढ़ाई, डनलप गद्दा, तकिया, रजाई, मिष्ठान इत्यादि विभिन्न समान उपहार स्वरूप दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने असहाय गरीब परिवारों के बेटियों की शादी कराने हेतु सरकार की सराहना किया।एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक वधुओं के खाते में सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में 60 हजार रुपया भेंजा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वर वधु दोनों पक्षों से आए हुए बारातियों हेतु भोजन की व्यवस्था किया था।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.महेंद्र सिंह पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने की। समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान जगनारायण पटेल, पूर्व उप प्रमुख शिवपूजन सिंह, जिलाध्यक्ष बीडीसी संघ अनिल पटेल, संजीव सिंह, श्यामलाल चौहान, अजय दुबे, श्री प्रकाश यादव, संतोष यादव ,चंद्रजीत यादव,संजय यादव, चंद्रमा विश्वकर्मा राम सिंह पटेल अशोक पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad