अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एनटीए का फूंका पुतला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 14, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एनटीए का फूंका पुतला

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी जिला के द्वारा मोहनसराय चौराहे पर NTA का पुतला फूंका गया। NTA के द्वारा NEET की परीक्षा को रद्द कर दिया गया इसी के विरोध में विद्यार्थी परिषद वाराणसी जिला के कार्यकर्ताओं ने NTA के खिलाफ नारेबाजी की एवं उसका पुतला फूंक पर विरोध दर्ज कराया।जिला संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसी NTA  आज भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्था का अड्डा बन चुकी है, कभी पेपर लीक होता है कभी तकनीकी खामियां आती है,इसी के विरोध में आज प्रदर्शन किया गया है और जब तक दोषियों के ऊपर कारवाई नहीं हो जाती विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान रजनीश तिवारी, अनुराग उपाध्याय, राज सिंह, सुधांशु कुमार, धीरेंद्र शर्मा, सतीश यादव, आदर्श राय, सूर्यांश सिंह, शिवम पांडे, सौरभ राय, नीरज राय, प्रतीक पाठक, अंश विशेन, विशाल पाल , हर्षवर्धन, शुभम, जय यादव आदि छात्र उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad