गंगापुर परिसर में भ्रष्टाचार और शैक्षिक अनियमितता को लेकर प्रेसवार्ता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 20, 2026

गंगापुर परिसर में भ्रष्टाचार और शैक्षिक अनियमितता को लेकर प्रेसवार्ता

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी जिला द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया इस दौरान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के भैरव तालाब परिसर एवं गंगापुर परिसर में गंभीर शैक्षणिक और प्रशासनिक अनियमितताओं को उजागर करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के ऊपर तीखा प्रहार किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के गंगापुर एवं भैरव तालाब परिसर आज प्रशासनिक उदासीनता, भ्रष्टाचार एवं कुप्रबंधन का शिकार हो चुके हैं यहां छात्रों के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है जिसे विद्यार्थी परिषद कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से जिला संयोजक राजमंगल सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सह इकाई मंत्री रोशनी सिंह, तहसील संयोजक विवेक सिंह ,सुधांशु कुमार, राज सिंह, शिवम पांडे उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad