प्रधानमंत्री के आह्वान पर पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू साइकिल चलाकर पहुंचे नगर निगम मुख्यालय - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 16, 2026

प्रधानमंत्री के आह्वान पर पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू साइकिल चलाकर पहुंचे नगर निगम मुख्यालय

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं महापौर के आवाहन पर पेट्रोल तथा डीजल चलित वाहनों का त्याग कर शनिवार को नो फ्यूल डे का पालन करते हुए सुसुवाही पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने अपने सहयोगियों के साथ साइकिल से हैदराबाद,करौंदी,नरिया,भेलूपुर,रथयात्रा होते हुए सिगरा स्थित नगर निगम मुख्यालय पर पहुंचे। पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू के इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में चर्चा रही। गुड्डू पटेल ने बताया कि इस संकट के घड़ी में शहर से लेकर ग्राम वासियों तक के हर एक लोगों को डीजल पेट्रोल का बचत करना चाहिए। इस दौरान शिवकुमार कश्यप ,पंकज, गणेश प्रसाद, करण ,जितेंद्र यादव, राजेश पटेल इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad