विश्व जैव विविधता दिवस पर पौधारोपण कर एक माह चलने वाले कार्यक्रम का किया शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 22, 2026

विश्व जैव विविधता दिवस पर पौधारोपण कर एक माह चलने वाले कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी विश्व जैव विविधता दिवस पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विश्वनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को वरिष्ठ उद्यान अधिकारी अश्विनी कुमार देशवाल तथा सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं पर्यावरण विद् अनिल सिंह एवं मंदिर व्यवस्थापक भारत भूषण ओझा ने संयुक्त रूप से 101 पौधा रोपण कर एक माह चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्यान विशेषज्ञ इकाई के अश्वनी कुमार देशवाल वरिष्ठ अधिकारी उद्यान विभाग ने बताया कि पौधारोपण के दौरान अमलतास, बालम खीरा ,गुलमोहर, गुलचीन, कलाई एंड्रा,कुंद, रात की रानी, गंधराज सहित कुल 101 खुशबूदार फूल वाले पौधा लगाये गये। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत 51000 पौधा फलदार,छायादार व खुशबू वाले पौधा, औषधि पौधा लगाने का संकल्प लिया गया है जो विश्वविद्यालय की धारणा व सनातन एवं प्रकृति प्रेम को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण विद् अनिल सिंह ने स्वयं बीएचयू परिसर में निशुल्क पौधा उपलब्ध करने हेतु संकल्प लिया और पर्यावरण एवं प्रदूषण मुक्त जल संरक्षण पर्यावरण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अश्विनी कुमार देशवाल ,पर्यावरणविद अनिल सिंह ,ओम प्रकाश, लालचंद, गुरु चरण, रविंद्र शर्मा, गंगा प्रसाद इत्यादि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad