कुलावे के लिए किसान विकास मंच ने कसी कमर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 10, 2026

कुलावे के लिए किसान विकास मंच ने कसी कमर

चन्दौली इलिया किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने बेन रजवाहा अंतर्गत आदर्श नहर निर्माण के कार्य को बटौवा फाल पर बंद करा दिया और भुड़कुड़ा मझुईं ग्राम अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया।किसानों का कहना था कि धान की खेती का सीजन आने वाला है।नहर में किसानों ने एक फीट के कुलावे लगाये थे जिन्हें सिंचाई विभाग उखड़वा कर छः इंच के कुलावे लगा रहा है। जंगलपुर फाल के पूरब तरफ सिर्फ दो कुलावे छः इंच के लगा दिए गए हैं।किसान विकास मंच के वक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लगभग दो सौ एकड़ खेत की सिंचाई यहां से होनी है।ढाई किलोमीटर दूर तक पानी ले जाना होता है। इससे जंगल पुर,भुड़कुड़ा,मझुईं की सिंचाई की जाती है।कम से कम दो की जगह चार कुलावे नहीं लगेंगे तो धान गेहूं नहीं हो पायेगा।

किसान विकास मंच के नेता ओमप्रकाश सिंह ने बटौवा फाल पर किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर काम रोकवा दिया और कहा कि यहां पर छः इंच का एक कुलावा के बजाय एक और कुलावा लगाया जाय तभी काम चालू करने देंगे।संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान में संशोधन किया गया है। सिंचाई विभाग आज की आधुनिक खेती में पानी की जरूरत को देखते हुए सिंचाई नक्शे में कुलावों के लिए संशोधन करे। पुराने जमाने का नक्शा लागू होगा तो धान गेहूं के खेतों को समय पर पानी नहीं मिलेगा।किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए।किसान विकास मंच जिंदाबाद, हम अपना अधिकार मांगते,नहीं किसी से भीख मांगते। इस कार्यक्रम में राम अवध सिंह, बंसलोचन सिंह, कृष्णा नंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेश मौर्य, रमेश गुप्ता, राहुल कुमार सिंह, कुलदीप वर्मा, संजय गुप्ता,श्री निवास, जीतेंद्र मौर्य, श्याम लाल मौर्य ,डा. फूलचंद,रवि भास्कर, चंद्रभान,दया राम,कमला मौर्य, शमशेर बहादुर,लकड़ू पांडेय, मिथिलेश, महेंद्र सिंह,राम अशीष मौर्य,हर्ष मौर्य,डा. सत्य प्रकाश सिंह, अनिल कुमार सिंह,राम अवध मौर्य,अजय कुमार,अजीत सिंह, इंद्रदेव मोर्य, सुदर्शन मौर्य इत्यादि लोग शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद सिंह ने तथा संचालन कृष्णा नंद सिंह ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad