किसानों की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर उनका त्वरित निस्तारण करना सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 20, 2026

किसानों की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर उनका त्वरित निस्तारण करना सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी

 

चन्दौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस एवं सिंचाई बन्धु बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उप कृषि निदेशक द्वारा विगत किसान दिवस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं कार्यवाही सम्बन्धित विस्तृत चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसान दिवस में कृषि विभाग बिजली, खाद, बीज सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों/ सुझावों को संवेदनशीलता से सुनें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें ताकि कृषक समाज को सुगमता हो। जिलाधिकारी ने कहा राजस्व, कृषि, चकबंदी और विद्युत से जुड़ी समस्याओं तीव्रता से निस्तारण हो। 


किसान दिवस की बैठक में एआर कोआपरेटिव अनुपस्थित रहे जिस पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण के निर्देश दिये 


गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने की शिकायत किसानों द्वारा कुछ जगह पर अवगत कराने पर जिलाधिकारी द्वारा गेहूं खरीद को अत्यंत पारदर्शी व्यवस्था के तहत चलाने के निर्देश दिये एवं इस सन्दर्भ में कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपड़न अधिकारी को क्रय केंद्रों पर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिये। 

बैठक में  रतन सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव, बलदाऊ सिंह, रामअवध सिंह, संतोष मिश्रा, विरेन्द्र पाल, मणिदेव चतुर्वेदी आदि प्रगतिशील कृषकों द्वारा गेहूं क्रय के तिथि बढ़ाने की मांग किया गया तथा सिंचाई की व्यवस्था एवं बिजली की समस्याओं से अवगत कराया गया। 

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा सभी किसान भाईयों को अवगत कराया कि जनपद में गेहूँ क्रय हेतु 1500 गाँठ बोरें उपलब्ध है।

अधिशासी अभियन्ता, विद्युत चन्दौली एवं सकलडीहा द्वारा बिजली के रोस्टर से किसानों को अवगत कराया गया। अधिसाशी अभियन्ता, सिंचाई विभाग चन्दौली द्वारा कृषकों द्वारा उठाई गयी विभिन्न समस्याओं का मौके पर उचित जानकारी दी गई।जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपदीय अधिकारी को किसान दिवस में उठायी गयी समस्याओं का मौके पर निरीक्षण करते हुए निस्तारण कर अगली बैठक में उपस्थित रहने के लिये निर्देशित किया गया।बैठक में किसानों को बीज, उर्वरक, और कृषि यंत्रों से जुड़ी समस्याओं के लिए अपने ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आधुनिक उपकरणों व बीजों पर सब्सिडी की जानकारी लेकर लाभ उठाये कही दिक्कत आये तो सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराये। 

मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक भीमसेन, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, अधिशासी अभियंता चंद्र प्रभा, विद्युत, जिला खाद्य विपडन अधिकारी राधवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों से अधिकारीगण एवं किसान उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad