बुद्ध पूर्णिमा पर मोमबत्तियों से सजा बौद्ध स्थल,वितरण हुई खीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 2, 2026

बुद्ध पूर्णिमा पर मोमबत्तियों से सजा बौद्ध स्थल,वितरण हुई खीर

 

चन्दौली विकास खंड शहाबगंज के घुरहूपुर पहाड़ स्थिति बौद्ध धर्म संस्थान समिति के द्वारा बौद्ध पर्यटन स्थल पर अनुयायियों ने बुद्ध पूर्णिमा बड़े ही धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर गांव तथा आसपास से आये हुए लोगों ने बुद्ध वन्दना, पंचशील,त्रिशरण को दोहराते हुए प्रसाद के रूप में बनी खीर को ग्रहण किया।बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गुफा स्थिति बुद्ध स्थान को मोमबत्तियों से सजाया गया था। मौजूद लोगों ने तथागत के बताए मार्ग अहिंसा,करूणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के जीवन उनके आदर्शों और उपदेशों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर झारखंडे, वशिष्ठ मौर्य,श्रीनिवास,विजई,रामा,मुराहू,चन्दन भंते,महेन्द्र,दया, भृगुनाथ,सोनम,सुषमा,दीपक कुमार,रेनू,सभ्या,आनन्द राजभर, मुन्ना चौहान,राधिका बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad