रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के द्वितीय पड़ाव भीमचंडी में गंधर्व सागर तालाब के किनारे मंगलवार को सुबह करीब 5:45 बजे श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के बीच अचानक एक विशाल पाकड़ के पेड़ की भारी-भरकम डाली भरभराकर नीचे गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। वहां मौजूद दर्जनों बच्चे और तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए। जिसके दौरान चिरई गांव ब्लॉक क्षेत्र के मुस्काबाद चांदपुर निवासी यात्री पार्वती देवी इसके चपेट में आ गई और उनके पैर में हल्की चोट लग गयी और हादसे से घबराने के कारण उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान विजय गुप्ता ने ड्यूटी पर लगे पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से पार्वती देवी को बगल के निजी अस्पताल में इलाज कराया और परिजनों को सूचित किया।ग्राम प्रधान ने बताया कि पेड़ की डाली गिरने से पार्वती देवी भयभीत हो गई थीं जिससे उनका बीपी बढ़ गया था।

No comments:
Post a Comment