बरेका में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 27, 2026

बरेका में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार बनारस रेल इंजन कारखाना में 15 मई से 5 जून तक “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन, हरित विकास तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना है। बरेका पश्चिमी स्वास्थ्य केंद्र, परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं प्रकृति के संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन प्रदान करने का आधार भी हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति, मातृत्व एवं संवेदनशीलता को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायी प्रयास है, जो समाज को पर्यावरण के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य करता है।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर  विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, विद्युत, अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर,डीजल, प्रवीण कुमार, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर  मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर,उत्पादन एवं विपणन, राम जन्म चौबे, मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल, उप मुख्य इंजीनियर साकेत, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, स्पेयर्स सुभाष चंद्र यादव, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी अक्षय कांत धूसिया, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, कर्मचारी परिषद के सदस्य गण नवीन सिन्हा, सुशील कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव एवं श्रीकांत यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी “एक पेड़ माँ के नाम” के संकल्प के साथ पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत बरेका में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न हो रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad